1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 अप्रैल राशिफल: बुध के राशिपरिवर्तन के साथ बना रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

12 अप्रैल राशिफल: बुध के राशिपरिवर्तन के साथ बना रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 11, 2019 02:04 pm IST,  Updated : Apr 12, 2019 09:59 am IST

आज के दिन सुबह 04 बजकर 22 मिनट पर बुध ने मीन राशि में प्रवेश किया है और 3 मई को शाम 05 बजे तक बुध यहीं पर रहेंगे। वहीं सारे काम बनाने वाले योग सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 09:54 से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

12 april horoscope
12 april horoscope

कुंभ राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। बिजनेस में आपको मनचाहा मुनाफा मिलेगा। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप किसी बिजनेस एशोसिएशन की मीटिंग में जा सकते हैं। वहां आपकी किसी बड़े सरकारी अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। परिवार में सबके साथ आपको रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। करियर में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिये समय अच्छा है। आपको किसी अच्छे वकील के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिल सकता है। आज के दिन मां कालरात्रि के मंत्रों का जप करें, आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

मीन राशि
आज आपके दिन में कुछ नयी यादें जुड़ सकती हैं। मां कालरात्रि की कृपा से ऑफिस में सबके साथ सामंजस्य बिठाने में आप सफल रहेंगे। परिवार के किसी काम को आप बखूबी निभायेंगे, जिससे परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। बच्चों के मन में आपके लिये सम्मान बढ़ेगा। छात्र अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर दोस्त से सलाह ले सकते हैं। जॉब के मामले में सब कुछ अच्छा रहेगा। आपको साथ काम करने वाले लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। देवी मां को वस्त्र भेंट करें, सब लोग आपसे खुश रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल