1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 अप्रैल राशिफल: बुध के राशिपरिवर्तन के साथ बना रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

12 अप्रैल राशिफल: बुध के राशिपरिवर्तन के साथ बना रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 11, 2019 02:04 pm IST,  Updated : Apr 12, 2019 09:59 am IST

आज के दिन सुबह 04 बजकर 22 मिनट पर बुध ने मीन राशि में प्रवेश किया है और 3 मई को शाम 05 बजे तक बुध यहीं पर रहेंगे। वहीं सारे काम बनाने वाले योग सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 09:54 से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

12 april horoscope- India TV Hindi
12 april horoscope

धर्म डेस्क: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज नवरात्र का सातवां दिन है। नवरात्र के दौरान पड़ने वाली सप्तमी को महासप्तमी के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही आज के दिन सुबह 04 बजकर 22 मिनट पर बुध ने मीन राशि में प्रवेश किया है और 3 मई को शाम 05 बजे तक बुध यहीं पर रहेंगे। वहीं सारे काम बनाने वाले योग सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 09:54 से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। आज नवरात्र के सातवें दिन पर माँ कालरात्रि आपके परिवार में सुख-शांति बनाये रखेगी। किस्मत का साथ मिलने से किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी। आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। आज कुछ ऐसे लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होगा, जो आपके बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में आपकी मदद करेंगे। आप किसी नये काम को शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। माँ कालरात्रि का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगी (बुध ग्रह कर रहा है मीन रशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सीधा प्रभाव)

वृष राशि
आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। देवी कालरात्रि आपके जीवन से सभी बाधाएं दूर करेगी। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर किसी से बातचीत होगी। दोस्तों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आज घरवालों की जरूरतें आपको आसानी से समझ में आयेगी। आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। देवी माँ को पुष्प अर्पित करें, धन में वृद्धि होगी। (Chaitra Navratri 2019: नवरात्र की महासप्तमी के दिन ऐसे करें कालरात्रि देवी की पूजा, साथ ही जानें कथा)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल