1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. बुध ग्रह कर रहा है मीन रशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

बुध ग्रह कर रहा है मीन रशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2019 11:08 am IST,  Updated : Apr 11, 2019 11:40 am IST

शुक्रवार को चैत्र मास में बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। नीच का बुधादित्य योग बना है, जो नुकसान कर सकता है। सूर्य पहले से ही मीन राशि में है और उसके साथ बुध भी मीन राशि में आ जाएंगे। जानें क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

Mercury, transit, Pisces, horoscope 12 april - India TV Hindi
Mercury transit Pisces

धर्म डेस्क: शुक्रवार को चैत्र मास में बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। नीच का बुधादित्य योग बना है, जो नुकसान कर सकता है। सूर्य पहले से ही मीन राशि में है और उसके साथ बुध भी मीन राशि में आ जाएंगे। नवरात्र के सातवें दिन सुबह 04 बजकर 22 मिनट पर बुध ने मीन राशि में प्रवेश करेंगा और 3 मई को शाम 05 बजे तक बुध यहीं पर रहेंगे।

बुध ज्योतिष विद्या, शिल्प, कंप्यूटर, वाणिज्य और दशम स्थान के कारक हैं। ये बुद्धि और वाणी के देवता हैं। इनका सीधा प्रभाव दिमाग से मेहनत वाले कार्यों पर पड़ता है और शरीर में मुख्य रूप से गले और कंधों पर इसका प्रभाव रहता है। तो विभिन्न राशि वालों के जीवन में 3 मई तक बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव होगा, बुध आपकी जन्मपत्रिका में किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही बुध की शुभाशुभ स्थिति में आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानें इसके बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

बुध आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत से धन लाभ होगा। परिवार में सबके साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। खासकर कि बहन, बुआ और मौसी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। इसके अलावा आपको अपने जीवनसाथी से भरपूर सुख और सहयोग मिलेगा। अगर आप इस दौरान अपने खर्चों पर कंट्रोल रखेंगे, तो आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक बनी रहेगी| अत: 3 मई तक अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक बनाये रखने के लिए और जीवनसाथी का सुख पाने के लिए मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति तो ठीक रहेगी ही, साथ ही आपको शैय्या सुख का लाभ भी मिलेगा। (Navratri 2019: नवरात्र के दिनों में न करें ये काम, हो सकती है मां दुर्गा अप्रसन्न)

वृष राशि
बुध आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपकी इच्छाएं पूरी होती नजर आयेंगी। आपके इनकम सोर्स बेहतर बने रहेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी संतान पढ़ाई-लिखाई के मामले में आगे रहेगी। 3 मई तक आप अपने सभी कार्यों में निपुण होंगे। हालांकि इस बीच आप थोड़े शर्मीले स्वभाव के भी रहेंगे। अत: 3 मई तक बुध की शुभ स्थिति का लाभ उठाने के लिए माँ दुर्गा की उपासना करें। इससे आपकी इच्छाएं निश्चित तौर पर पूरी होगी। (Navratra 2019: इन चीजों के बिना नवरात्र में देवी मां की पूजा अधूरी, देखें पूरी सामग्री लिस्ट)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल