1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. बुध ग्रह कर रहा है मीन रशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

बुध ग्रह कर रहा है मीन रशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2019 11:08 am IST,  Updated : Apr 11, 2019 11:40 am IST

शुक्रवार को चैत्र मास में बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। नीच का बुधादित्य योग बना है, जो नुकसान कर सकता है। सूर्य पहले से ही मीन राशि में है और उसके साथ बुध भी मीन राशि में आ जाएंगे। जानें क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

Mercury transit Pisces
Mercury transit Pisces

तुला राशि
बुध आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको 3 मई तक किसी चीज के प्रति अधिक लालच हो सकता है। आपको इससे बचना चाहिए। साथ ही माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। बुजुर्गों को भी इस दौरान थोड़ी परेशानी हो सकती है। अत: 3 मई तक बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए घर की महिला को हाथ में चांदी का छल्ला पहनना चाहिए। ऐसा करने से आपको अशुभ फलों से छुटकारा मिलेगा और शुभ फल प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक राशि
बुध आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आप हमेशा प्रसन्न दिखाई देंगे। आपके मुंह से निकली हुई बातें दूसरों के लिए बेहद प्रभावशाली रहेंगी। आपके परिवार में वृद्धि होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको धन लाभ होगा। अगर आपने घर में गाय पाल रखी है, तो बुध का ये गोचर आपके साथ ही आपकी संतान और जीवनसाथी के लिए बेहतर रहेगा। आपको इस दौरान किसी पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। अत: 3 मई तक बुध की शुभ स्थिति को बनाये रखने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल