1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. बुध ग्रह कर रहा है मीन रशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

बुध ग्रह कर रहा है मीन रशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2019 11:08 am IST,  Updated : Apr 11, 2019 11:40 am IST

शुक्रवार को चैत्र मास में बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। नीच का बुधादित्य योग बना है, जो नुकसान कर सकता है। सूर्य पहले से ही मीन राशि में है और उसके साथ बुध भी मीन राशि में आ जाएंगे। जानें क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

Mercury transit Pisces
Mercury transit Pisces

कुंभ राशि
बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी। आपको धन लाभ होगा। आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आप खुद में मस्त रहेंगे। आप अपनी वाणी से अपने सारे कामों को बनाने में सफल रहेंगे। साथ ही आपकी कलम आपकी ताकत बनेगी। आपको हर जगह सम्मान मिलेगा। अत: 3 मई तक बुध की शुभ स्थिति को सुनिश्चित करने के लिए आपको चांदी की कोई चीज धारण करनी चाहिए। इससे आपका धन लाभ सुनिश्चित होगा और आपका बिजनेस भी अच्छा चलेगा।  

मीन राशि
बुध आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपको हर तरह का सुख मिलेगा। आपका करियर अच्छा रहेगा। साथ ही आपकी संतान के लिए भी समय अच्छा है, लेकिन 3 मई तक आपको अधिक पैसा खर्च करने से बचना चाहिए। साथ ही 3 मई तक बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए और किसी भी प्रकार की अशुभ स्थिति से बचने के लिए जरूरतमंद को हरे रंग की कोई चीज दान करें। इससे आपको बुध के अशुभ फलों से छुटकारा मिलेगा और शुभ फल प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल