1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. बुध ग्रह कर रहा है मीन रशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

बुध ग्रह कर रहा है मीन रशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2019 11:08 am IST,  Updated : Apr 11, 2019 11:40 am IST

शुक्रवार को चैत्र मास में बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। नीच का बुधादित्य योग बना है, जो नुकसान कर सकता है। सूर्य पहले से ही मीन राशि में है और उसके साथ बुध भी मीन राशि में आ जाएंगे। जानें क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

Mercury transit Pisces
Mercury transit Pisces

सिंह राशि
बुध आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपने काम पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपनी माता और अपनी संतान की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान उनके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। साथ ही पैसों के मामले में भी स्थिति कुछ ज्यादा ठीक नहीं रहेगी। अत: 3 मई तक अपनी स्थिति और सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए मिट्टी के बर्तन में थोड़ा-सा शहद भरकर, उसे ढक्कर कहीं विराने में दबा दें। इससे आपके साथ ही आपकी माता और संतान की सेहत भी ठीक रहेगी।

कन्या राशि
बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान की गई समुद्री यात्राएं आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आपकी कलम की ताकत बड़े से बड़े शत्रु को भी परास्त करने का काम करेगी। इसके अलावा कोर्ट-कचहरी के मामले में भी सब कुछ आपके पक्ष में रहेगा। अत: 3 मई तक इन सब चीजों का लाभ पाने के लिए आपको मंदिर में भिगोये हुए हरे मूंग का दान करना चाहिए। इससे आपको हर चीज का लाभ मिलेगा।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल