1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. बुध ग्रह कर रहा है मीन रशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

बुध ग्रह कर रहा है मीन रशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2019 11:08 am IST,  Updated : Apr 11, 2019 11:40 am IST

शुक्रवार को चैत्र मास में बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। नीच का बुधादित्य योग बना है, जो नुकसान कर सकता है। सूर्य पहले से ही मीन राशि में है और उसके साथ बुध भी मीन राशि में आ जाएंगे। जानें क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

Mercury transit Pisces
Mercury transit Pisces

मिथुन राशि
बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आप मन लगाकर अपना काम पूरा करेंगे। आपके चेहरे पर हमेशा एक ख़ुशी बनी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको कई मौके मिल सकते हैं। आपको उन मौकों का फायदा उठाना चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। साथ ही आपके टैलेंट में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। अत: 3 मई तक बुध की शुभ स्थिति को बनाये रखने के लिए आपको दुर्गा कवच का पाठ करना चाहिए। इससे काम में आपका मन लगा रहेगा और करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

कर्क राशि
बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको भाग्य का उतना साथ नहीं मिल पायेगा, जितना आप सोच रहे हैं। इसलिए आपको आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत है। संतान के मामले में किसी प्रकार की परेशानी सामने आ सकती है। आपको इस दौरान किसी से किये गये वायदों को पूरा जरूर करना चाहिए। साथ ही 3 मई तक बुध के शुभ फल पाने के लिए और अशुभ स्थितियों से बचने के लिए आपको हरे रंग की चीजों को उपयोग में लाने से बचना चाहिए। इससे आप बुध के अशुभ फलों से बचे रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल