1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. बुध ग्रह कर रहा है मीन रशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

बुध ग्रह कर रहा है मीन रशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2019 11:08 am IST,  Updated : Apr 11, 2019 11:40 am IST

शुक्रवार को चैत्र मास में बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। नीच का बुधादित्य योग बना है, जो नुकसान कर सकता है। सूर्य पहले से ही मीन राशि में है और उसके साथ बुध भी मीन राशि में आ जाएंगे। जानें क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव।

Mercury transit Pisces
Mercury transit Pisces

धनु राशि
बुध आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवन में माता-पिता का सुख बना रहेगा। धन के साथ ही आपकी आयु में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही सरकारी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। आपकी उन्नति सुनिश्चित होगी। आप इस दौरान धैर्यवान बने रहेंगे। अत: 3 मई तक बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। इससे आपको जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।

मकर राशि
बुध आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपके परिवार में किसी प्रकार की परेशानी सामने आ सकती है। संतान सुख पाने में कुछ समय लग सकता है। भाई-बहनों से आपको मनचाहा सहयोग नहीं मिल पायेगा। साथ ही आप अपनी बातों को दूसरों के सामने खुलकर नहीं रख पायेंगे। अत: बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए रात को हरे मूंग भिगोकर अगले दिन सुबह जानवरों को खिला दें। इससे आपकी स्थिति बेहतर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल