1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अगस्त राशिफल: सिंह राशि वाले क्रोध पर रखें नियंत्रण रखें, बिगड़ सकते हैं काम

14 अगस्त राशिफल: सिंह राशि वाले क्रोध पर रखें नियंत्रण रखें, बिगड़ सकते हैं काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 13, 2019 07:33 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 07:40 pm IST

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। आज चतुर्दशी तिथि दोपहर 3 बजकर 46 मिनट तक ही रहेगी इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी | करियर में आपको सफलता मिल सकती है । वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है । परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा । नयी तकनीक को अपनाने से आपके काम में वृद्धि होगी । आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर  सकते हैं । आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है । आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है । ब्राह्मण को भोजन कराएं, कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि - आज मन स्थिर न होने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक बेहतर महसूस करेंगे । कोई बड़ा फैसला लेने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है ।

कोशिशों के पूरा होने में थोड़ी देर हो सकती है। ऑफिस में सहयोगियों से वाद-विवाद हो सकता है । आपको ऐसी स्थिति से बचना चाहिए। सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल