1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 जुलाई राशिफल: मिथुन राशि वाले जातक को सेहत को लेकर हो सकती है परेशानी, जानिए इन राशियों का हाल

14 जुलाई राशिफल: मिथुन राशि वाले जातक को सेहत को लेकर हो सकती है परेशानी, जानिए इन राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 13, 2019 03:58 pm IST,  Updated : Jul 14, 2019 10:51 am IST

आज प्रदोष व्रत भी है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका रविवार।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव कर सकते हैं । दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे । इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिल सकती है । आप कोई जरूरी प्लानिंग भी कर सकते हैं । आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा । किसी नए काम के लिए आप सोच-विचार कर सकते हैं । नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा । उन्हें अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है । मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी रखें, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी ।

कर्क राशि - आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए । माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं । व्यापार में आपको उम्मीद से कम लाभ हो पायेगा । किसी पर अपना काम थोपने की कोशिश करने से आपको बचना चाहिए। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है । साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपकी परेशानी दूर होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल