1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 जुलाई राशिफल: मिथुन राशि वाले जातक को सेहत को लेकर हो सकती है परेशानी, जानिए इन राशियों का हाल

14 जुलाई राशिफल: मिथुन राशि वाले जातक को सेहत को लेकर हो सकती है परेशानी, जानिए इन राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 13, 2019 03:58 pm IST,  Updated : Jul 14, 2019 10:51 am IST

आज प्रदोष व्रत भी है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका रविवार।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा । आपके रूके हुए काम किसी सहयोगी की मदद से पूरे हो सकते हैं । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा । परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है । आपकी कोई राज की बात उजागर हो सकती है । आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए । आज किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है । माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा । व्यापार में आपकी तरक्की हो सकती है । मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपके साथ सब अच्छा होगा ।

वृश्चिक राशि - आज आप मित्र के साथ मूवी की प्लानिंग कर सकते हैं । किसी जरूरी काम को आप जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे । उसमें आपको सफलता भी मिलेगी । इस राशि के स्टूडेंट्स अगर ग्रुप स्टडी करेंगे, तो उनके सभी समस्याएं सॉल्व हो सकती हैं । ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है । आप इसमें सफल भी होंगे । आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है । बिजनेस के सिलसिले से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है । शिव चालीसा का पाठ करें, सभी काम में आपको सफलता मिलेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल