1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 जून राशिफल: शुक्रवार को एक साथ बन रहे है की शुभ योग, इन 6 राशियों के किस्मत के सितारे होंगे बुलंदी पर

14 जून राशिफल: शुक्रवार को एक साथ बन रहे है की शुभ योग, इन 6 राशियों के किस्मत के सितारे होंगे बुलंदी पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2019 02:53 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 09:48 am IST

शुक्रवार को प्रदोष व्रत के साथ बन रहे है कई शुभ योग और नक्षत्र। जिनका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 14 june 2019
Horoscope 14 june 2019

मिथुन राशि
आज आपको मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आपको अपनी बातों को सोसाइटी में सब के सामने रखने का पूरा मौका मिलेगा। धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। मैकैनिकल इंजीनियर्स वालों के लिए दिन सफलता प्रदान करने वाला है। सेहत के मामले में खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। साथ ही आपके माता के स्वास्थ्य में भी काफी सुधार आयेगा। लक्ष्मी जी को कमलगट्टे की माला चढ़ाएं, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

कर्क राशि
आज किसी काम को शुरू करने से पहले आपको घर के बड़े-बुजुर्गों की राय लेनी चाहिए। इससे आपके काम निश्चित तौर पर बनेंगे। आज किसी छोटी-सी बात पर जीवनसाथी से थोड़ी अनबन होने की संभावना है। अपने रिश्तों की गरिमा को बनाएं रखने के लिए आपको उनसे बहस करने से बचना चाहिए, सब अच्छा होगा। किसी मित्र की मदद से आपके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। आज किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने से बचना चाहिए। मंदिर में एक पैकेट धूपबत्ती दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल