1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 नवंबर 2018 राशिफल: लग रहा है धनिष्ठा नक्षत्र, इस राशि की महिलाओं को मिलेगा करियर में आगे बढ़ने का खास मौका

15 नवंबर 2018 राशिफल: लग रहा है धनिष्ठा नक्षत्र, इस राशि की महिलाओं को मिलेगा करियर में आगे बढ़ने का खास मौका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 14, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Nov 14, 2018 06:57 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज सुबह 08:45 से पूरा दिन पार करके कल सुबह 11:46 तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं और इसके अधिपति देवता वसु हैं। आज के दिन धनिष्ठा नक्षत्र कुछ राशियों को धनवान बना सकते है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 15 November 2018
Horoscope 15 November 2018

धनु राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिये किसी सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा। खुद पर भरोसा रखेंगे, तो कामयाबी जरूर हासिल होगी। इस राशि के लवमेट किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जायेंगे। आज आप अपने राज जितने गोपनीय रखेंगे, आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका दिन शुभ जायेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज से आज आपको यात्रा करने से बचना चाहिए। आपको थकान और तनाव महसूस हो सकता है। बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आज ऐसे लोगों से जुड़ने की कोशिश करें, जिनसे आपको कुछ सीखने को मिले। भगवान के सामने सुबह-शाम घी के दीपक जलाएं, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल