1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 मई राशिफल: मेष, वृषभ से लेकर इन 5 राशियों के जातक रहें संभलकर, वृश्चिक-कुंभ राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

16 मई राशिफल: मेष, वृषभ से लेकर इन 5 राशियों के जातक रहें संभलकर, वृश्चिक-कुंभ राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2019 06:21 pm IST,  Updated : May 15, 2019 06:23 pm IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, गुरुवार का दिन और चित्रा नक्षत्र है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका गुरुवार का दिन।

Horoscope 16 may 2019
Horoscope 16 may 2019

कुंभ राशि
आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा होगा | अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो दिन फेवरेबल रहने वाला है | आपकी सफलता सुनिश्चित है | आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा | ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे | दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी | आपको काम के नए अवसर जल्द ही मिलेंगे | अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आपको किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आप सभी काम में सफल होंगे |

मीन राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा | आपका कोई खास काम आसानी से पूरा होगा | बिजनेसमैन के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है | कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है | रोजगार के मामले में आप किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे | आज दूसरों की मदद के जरिए आपको भी काम के कुछ नए मौके मिलेंगे | जीवनसाथी के करियर में अचानक बदलाव आने की संभावना है | ये बदलाव उनके लिये लाभदायी होंगे | धन लाभ के योग बन रहे हैं | आज आपकी सोच और विचारों में नयापन आयेगा | आपका ध्यान नियमित कामकाज को निपटाने में रहेगा | गाय को रोटी खिलाएं, रोजगार में बढ़ोतरी होगी |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल