1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों को अच्छा फल मिलने के संकेत, लेकिन ये राशियां रहें सतर्क

16 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों को अच्छा फल मिलने के संकेत, लेकिन ये राशियां रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2018 07:04 pm IST,  Updated : Oct 15, 2018 07:04 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के साथ अतिगंड योग बन रहा है। जिससे हर राशि के जातकों की लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 16 october 2018
Horoscope 16 october 2018

कुंभ राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके घर पर किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। बिजनेसमैन के लिए दिन अच्छा है । नए व्यापार में कदम बढ़ाना आपको उन्नति की ओर ले जाएगा। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। किसी अच्छे काम को लेकर समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। ब्राहमण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

मीन राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। बच्चों के साथ पार्क में घूमने जा सकते हैं। आज अधिकारी वर्ग से संपर्क बढ़ेगा, जो आपके लिये काफी लाभदायक सिद्ध होगा। शैक्षणिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दामपत्य जीवन मधुर रहेगा। मंदिर जाकर भगवान को पुष्प अर्पित करें, समय आपके अनुकूल रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल