1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 जुलाई 2018: मंगलवार को 2 शुभ योग, इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास

17 जुलाई 2018: मंगलवार को 2 शुभ योग, इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2018 06:07 pm IST,  Updated : Jul 16, 2018 06:07 pm IST

17 जुलाई 2018 राशिफल: मंगलवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षण होने के कारण रवि योग और वरियान योग लग रहा है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को धन लाभ के साथ-साथ नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलने के चांसेस नजर आ रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

17 july 2018 rashifal
Image Source : INDIA TV17 july 2018 rashifal

कुंभ राशि
आज का दिन मालामाल कर देने वाला है। खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे और सफल होंगे। पैसे कमाने के नए तरीके आपके दिमाग में आएंगे। नई योजनाएं फायदेमंद रहेंगी। आज आपके सामने ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का प्यार आपके दाम्पत्य संबंध को मजबूत करेगा। आज घर पर किसी दूर के रिश्तेदार आने की सम्भावना बन रही है। सुबह तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं,  पारिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

मीन राशि
आज आप ऊर्जावान  रहेंगे। आज पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मार्केट में खरीदारी करनी पड़ सकती है। इस राशि के ठेकेदार को आज उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। टूर एंड ट्रेवेल्स से जुड़े लोगों की किस्मत आज उनके साथ रहेगी। धनलाभ के योग बन रहे हैं। मीठा बोलकर आप किसी से भी काम पूरे करवा लेंगे। इस राशि जो लोग आईटी डिपॉर्टमेंट से जुड़े हैं वो आज भरोसेमंद लोगों से बात करें और अपनी प्रॉब्लम भी शेयर करें सोल्यूशन जरूर निकलेगा। गणेश जी को लड्डू का भोग लगायें खुशियों का आगमन होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल