1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 जुलाई 2018: मंगलवार को 2 शुभ योग, इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास

17 जुलाई 2018: मंगलवार को 2 शुभ योग, इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2018 06:07 pm IST,  Updated : Jul 16, 2018 06:07 pm IST

17 जुलाई 2018 राशिफल: मंगलवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षण होने के कारण रवि योग और वरियान योग लग रहा है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को धन लाभ के साथ-साथ नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलने के चांसेस नजर आ रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

17 july 2018 rashifal
Image Source : INDIA TV17 july 2018 rashifal

धनु राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप जरूरतमंदो लोगों की मदद करेंगे जिसका फल आपको किसी काम में बड़ी सफलता के रूप में मिलेगा। पारिवार में आज सम्पत्ति का आज बंटवारा हो सकता है। फैसला आपके पक्ष में रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। घबराने के बजाय धैर्य से काम करें परिस्थितियां अनुकूल हो जायेगी। रिश्तेदरों के साथ आज किसी तीर्थस्थल पर घूमने का प्लान बन सकता है। काले कुत्ते को रोटी खिलायें सुख प्राप्त होगा।

मकर राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज महत्वपूर्ण कार्यों पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। वरना कोई अपना हानि पहुंचा सकता है। ऑफिस में आज अपना पक्ष जरूर रखें, उम्मीदों को उड़ान मिल सकती है। अगर नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो पिता का आर्शीवाद लेकर शुरूआत करें कार्य सफल होगा। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें, हो सके तो इसे अगले दिन के लिये पोस्टपोंड कर दें। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें, सिग्नल ग्रीन होने पर आगे बढ़े। घर से निकलते वक्त दही खाकर निकले दिन अच्छा गुजरेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल