1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 जुलाई 2018: मंगलवार को 2 शुभ योग, इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास

17 जुलाई 2018: मंगलवार को 2 शुभ योग, इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2018 06:07 pm IST,  Updated : Jul 16, 2018 06:07 pm IST

17 जुलाई 2018 राशिफल: मंगलवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षण होने के कारण रवि योग और वरियान योग लग रहा है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को धन लाभ के साथ-साथ नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलने के चांसेस नजर आ रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

17 july 2018 rashifal
Image Source : INDIA TV17 july 2018 rashifal

तुला राशि
आज का दिन तनाव भरा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन आज बिना सोचे-समझे बड़ा डीसीजन न लें। आपके मन में अगर कोई बड़ी योजना है, तो आज उसे कुछ समय के लिए रोक दें। आज आपको उम्मीद से कम प्रॉफिट होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य हो सकती है। बेहतर होगा आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएं, परिस्थितियां भी अनुकूल बनेगी।

 वृश्चिक राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाले हैं। आज आपका पूरा दिन यात्रा में बीतेगा। यात्रा फलदायी रहने वाली है। ऑफिशियल मीटिंग में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आगे चलकर आपको कोई बड़ा फायदा करा सकता है। घर में बड़े भाई से किसी बात पर अनबन हो सकती है। बेहतर होगा अधिक बोलने से बचें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है। किसी काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक रखें। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। मछलियों को आंटे की गोलियां बनाकर खिलायें आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल