1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 जून राशिफल: कन्या राशि पर किस्मत मेहरबान, इन राशियों की चमकेगी किस्मत वही ये लोग रहें सतर्क

17 जून राशिफल: कन्या राशि पर किस्मत मेहरबान, इन राशियों की चमकेगी किस्मत वही ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 17, 2019 06:26 am IST,  Updated : Jun 17, 2019 06:26 am IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार का दिन है। आज देव स्नान पूर्णिमा है। दरअसल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को देव स्नान पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

मिथुन राशि - आज आपको बड़ी कंपनी से डील का मौका मिलेगा । इस राशि के संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को किसी शो में गाने का ऑफर मिल सकता है । घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं । आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे । अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नए रास्ते खुले नजर आएंगे । कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है । आज आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा । शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । 

कर्क राशि - आज ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा । किसी तरह के विवादों में पड़ने से आपको बचना चाहिए । आज आप किसी तरह के विचारों में खोए रह सकते हैं, इससे कोई खास मौका आपके हाथ से निकल सकता है । किसी काम में परिवार वालों की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी । कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए । आज जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे ।  बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लें, आपका दिन बेहतर गुज़रेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल