1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 जून राशिफल: कन्या राशि पर किस्मत मेहरबान, इन राशियों की चमकेगी किस्मत वही ये लोग रहें सतर्क

17 जून राशिफल: कन्या राशि पर किस्मत मेहरबान, इन राशियों की चमकेगी किस्मत वही ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 17, 2019 06:26 am IST,  Updated : Jun 17, 2019 06:26 am IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार का दिन है। आज देव स्नान पूर्णिमा है। दरअसल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को देव स्नान पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि - आज कार्यक्षेत्र बढ़ाने के आपको कुछ नये अवसर मिलेंगे । उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल जायेगा । जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे । इससे आपके रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी । कोई रिश्तेदार आपके घर पर अचानक से आ सकता है । आपको उनके साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। आज बच्चे काफी खुश नजर आयेंगे । वेब डिजाइनर्स के लिये दिन काफी अच्छा है । आप किसी नई साइट पर काम कर सकते हैं । मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, रिश्ते मजबूत होंगे । 

मीन राशि - आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए विचार आएंगे । लोग आपकी बातों से सहमत होंगे । परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा । संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा । किसी समस्या का समाधान आपको आसानी से मिल जायेगा । लेन-देन के मामले में पहले किसी बड़े की राय जरूर ले लें, आपके लिए बेहतर रहेगा । जीवनसाथी की तरक्की से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी । सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी आप बहुत हद तक सफल रहेंगे । शिव जी को प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे  ।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल