1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 मार्च राशिफल: सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, कुछ ऐसा बीतेगा आज आपका दिन

17 मार्च राशिफल: सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, कुछ ऐसा बीतेगा आज आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 16, 2019 02:23 pm IST,  Updated : Mar 16, 2019 02:36 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, रविवार का दिन और बहुत ही शुभ पुष्य नक्षत्र है। रविवार के साथ पुष्य नक्षत्र मिलकर रवि-पुष्य योग बनाता है, जो कि तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिये और किसी तरह की जड़ी-बूटी ग्रहण करने के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है। साथ ही आपको बता दूं कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज बच्चे पार्क में खेलने जा सकते हैं | माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा | आपका पैसा कहीं अटक सकता है | बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान करेगा|जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग करेंगे | किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है | आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे | आज आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए, बेहतर रहेगा | परिवार वालों का सहयोग मिलता रहेगा | बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपका दिन अच्छा बीतेगा |

वृश्चिक राशि - आज आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे | लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी | परिवार वालों के साथ आप खुशियों के
पल बिताएंगे | प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी | इस राशि के विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ेगी | आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है | आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी | बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी | अपने गुरु का आशीर्वाद लें, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा |
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल