1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 जुलाई राशिफल: अमावस्या के साथ लग रहा है सूर्य ग्रहण, इन राशियों के जीवन में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

2 जुलाई राशिफल: अमावस्या के साथ लग रहा है सूर्य ग्रहण, इन राशियों के जीवन में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2019 06:53 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 11:39 am IST

मंगलवार को मृगशीर्ष नक्षत्र के साथ 2 शुभ और सूर्य ग्रहण के साथ अमावस्या लग रही है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 2 july 2019
Horoscope 2 july 2019

सिंह राशि
आज आपके काम बनते-बनते रूक सकते हैं। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।

कन्या राशि
आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आप किसी काम के लिये नई योजना बना सकते हैं। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मंदिर में चने की दाल दान करें, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल