1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 जुलाई राशिफल: अमावस्या के साथ लग रहा है सूर्य ग्रहण, इन राशियों के जीवन में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

2 जुलाई राशिफल: अमावस्या के साथ लग रहा है सूर्य ग्रहण, इन राशियों के जीवन में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2019 06:53 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 11:39 am IST

मंगलवार को मृगशीर्ष नक्षत्र के साथ 2 शुभ और सूर्य ग्रहण के साथ अमावस्या लग रही है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 2 july 2019
Horoscope 2 july 2019

मिथुन राशि
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको घर में बड़ों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपके अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा हो सकता है। कुल मिलाके आपका दिन बेहतर बना रहेगा। आज आप कुछ नया काम करने के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं। गायत्री मंत्र का जप करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि
आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी|

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल