1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 मार्च राशिफल: आज होलिका दहन के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

20 मार्च राशिफल: आज होलिका दहन के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2019 06:57 pm IST,  Updated : Mar 19, 2019 06:59 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 10:45 तक ही रहेगी। उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जायेगी। शास्त्रों में फाल्गुन मास की पूर्णिमा बड़ी ही महत्वपूर्ण है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 20 march 2019
Horoscope 20 march 2019

सिंह राशि
आज किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सिखने का अवसर मिल सकता है। इससे आपको लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आज घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जायेगा।  माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
 
कन्या राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठायेंगे। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। गणेश जी की आरती करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल