1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 मार्च राशिफल: आज होलिका दहन के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

20 मार्च राशिफल: आज होलिका दहन के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2019 06:57 pm IST,  Updated : Mar 19, 2019 06:59 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 10:45 तक ही रहेगी। उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जायेगी। शास्त्रों में फाल्गुन मास की पूर्णिमा बड़ी ही महत्वपूर्ण है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 20 march 2019
Horoscope 20 march 2019

तुला राशि
आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। अपने गुरु को कुछ उपहार दें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

वृश्चिक राशि
आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आप किसी काम के लिये नई योजना बना सकते हैं। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मंदिर में गुड़ का दान करें, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल