1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 जून राशिफल: आज इन राशियों के जातक यात्रा करने से बचें, वहीं इन 5 राशियों को मिलेगा बिजनेस में लाभ

21 जून राशिफल: आज इन राशियों के जातक यात्रा करने से बचें, वहीं इन 5 राशियों को मिलेगा बिजनेस में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 20, 2019 06:08 pm IST,  Updated : Jun 20, 2019 06:08 pm IST

आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है और वैधृति योग शाम 7 बजकर 57 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश  से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 21 june 2019
Horoscope 21 june 2019

सिंह राशि
आज का दिन आनंददायक रहने वाला है। बिजनेस से रिलेटेड कोई बड़ी खबर आज आपको मिल सकती है। अगर आपके मन में कोई योजना है तो आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है। इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। स्कूल में आपको सभी टीचर से पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। होमवर्क का वर्कलोड आज कम रहेगा। आज नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। इस राशि के विवाहित आज पार्ट्नर को कोई अच्छी सी वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। गाय को गुड़ खिलाएं, कामयाबी जरूर हासिल होगी।

कन्या राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कुछ नई चीजों को सीखने की जरूरत है। जिस काम को आप नजरअंदाज करते आ रहे थे आज उससे आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा।ऑफिस में आप थोड़े व्यावहारिक रहने की कोशिश करें, लोगों पर साकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है।  आज आपको काफी धन लाभ का योग है। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। माँ लक्ष्मी को लाल फूल चढ़ाएं, रुका हुआ काम पूरा हो जाए।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल