1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 मार्च राशिफल: होली के दिन शुक्र कर रहा है कुंभ राशि पर प्रवेश, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

21 मार्च राशिफल: होली के दिन शुक्र कर रहा है कुंभ राशि पर प्रवेश, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 20, 2019 06:13 pm IST,  Updated : Mar 20, 2019 06:14 pm IST

आज सुबह 07:13 पर फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त हो चुकी है। फिलहाल चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि चल रही है। आज के दिन होली का त्योहार मनाया जायेगा। इसके साथ ही खास होली के दिन शुक्र अपनी राशि परिवर्तित कर रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Horoscope 21 march 2019
Horoscope 21 march 2019

धनु राशि
आज आपको अचानक से धन लाभ होगा | संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी | पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे | आप कोई नई चीज सीख सकते हैं | दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी | नए दोस्तों से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी | आज किसी समारोह में शामिल होने के भी योग हैं | महिलाएं अपने दोस्तों के साथ किटी पार्टी कर सकती हैं। जीवनसाथी से आपको कुछ गिफ्ट मिल सकता है | आपको व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा | मंदिर में घी का दीपक जलाएं, संतान सुख की प्राप्ति होगी |

मकर राशि
आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए | बच्चों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है | कामकाज ज्यादा होने से आपकी परेशानी  थोड़ी बढ़ सकती है | इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन सामान्य रहने वाला है | किसी अनजान पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए | आपको किसी को भी बहुत जल्दी अपना दोस्त नहीं बनाना चाहिए। आज आप अपनी जीवनशैली में बदलाव के बारे में विचार कर सकते हैं | अपने गुरु को कुछ गिफ्ट दें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल