1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 मार्च राशिफल: होली के दिन शुक्र कर रहा है कुंभ राशि पर प्रवेश, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

21 मार्च राशिफल: होली के दिन शुक्र कर रहा है कुंभ राशि पर प्रवेश, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 20, 2019 06:13 pm IST,  Updated : Mar 20, 2019 06:14 pm IST

आज सुबह 07:13 पर फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त हो चुकी है। फिलहाल चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि चल रही है। आज के दिन होली का त्योहार मनाया जायेगा। इसके साथ ही खास होली के दिन शुक्र अपनी राशि परिवर्तित कर रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Horoscope 21 march 2019
Horoscope 21 march 2019

सिंह राशि
आज आपको कुछ नया सीखने का मौका  मिल सकता है | घर पर आपका कोई क्लाइंट मिलने आ सकता है | किसी पुरानी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है, लेकिन बच्चों के खेल-कूद से आपकी सारी चिंताएं दूर हो जायेगी | अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो आज के लिये प्लान टाल दीजिये। जितना हो सके, घर में समय बिताएं। इससे सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आपके घर में किसी समारोह का आयोजन भी हो सकता है | कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी |

कन्या राशि
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे | सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे | इस राशि के रचनात्मक काम में लगे लोगों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे |आप अपने रिश्तों पर ध्यान देंगे | आप अपनी भावनाओं को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकतेहैं | दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे | उनसे मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा | शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपको धन लाभ होगा |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल