1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 23 जुलाई राशिफल: मंगलवार को रेवती नक्षत्र के साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन 5 राशियों की किस्मत बुलंदी में

23 जुलाई राशिफल: मंगलवार को रेवती नक्षत्र के साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन 5 राशियों की किस्मत बुलंदी में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 22, 2019 06:18 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 02:13 pm IST

श्रावण कृष्ण पक्ष की पष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। उत्तरभाद्रपद नक्षत्र भी है जो दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 23 july 2019- India TV Hindi
Horoscope 23 july 2019

धर्म डेस्क: श्रावण कृष्ण पक्ष की पष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। उत्तरभाद्रपद नक्षत्र भी है जो दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र शुरू हो जाएगा। साथ ही रवि योग भी है जो दोपहर 1 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा और कल दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। रवि योग काफी शुभ माना जाता है जिसमें कोई भी शुभ कार्य शुरू किया जा सकता है। इस योग में सूर्यदेव की आराधना का विशेष फल मिलता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। दिन आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हो सकती है। मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, काम में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Sawan 2019: शिवलिंग में करें चीजों से अभिषेक, मिलेगा धन-सपंदा सहित इन कष्टों से निवारण

वृष राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ और प्यार संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। गाय को हल्दी का टीका लगाएं, समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- Sawan 2019: कांवड़ यात्रा करना नहीं है आसान, इन कठिन नियमों का करना होता है पालन

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल