1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 23 जुलाई राशिफल: मंगलवार को रेवती नक्षत्र के साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन 5 राशियों की किस्मत बुलंदी में

23 जुलाई राशिफल: मंगलवार को रेवती नक्षत्र के साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन 5 राशियों की किस्मत बुलंदी में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 22, 2019 06:18 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 02:13 pm IST

श्रावण कृष्ण पक्ष की पष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। उत्तरभाद्रपद नक्षत्र भी है जो दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 23 july 2019
Horoscope 23 july 2019

मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको सब कुछ अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

कर्क राशि
आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। आज किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। कुल मिलाकर आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपका दिन बेहतर होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल