1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 23 जुलाई राशिफल: मंगलवार को रेवती नक्षत्र के साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन 5 राशियों की किस्मत बुलंदी में

23 जुलाई राशिफल: मंगलवार को रेवती नक्षत्र के साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन 5 राशियों की किस्मत बुलंदी में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 22, 2019 06:18 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 02:13 pm IST

श्रावण कृष्ण पक्ष की पष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। उत्तरभाद्रपद नक्षत्र भी है जो दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 23 july 2019
Horoscope 23 july 2019

कुंभ राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जायेंगे। आज कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। मंदिर की साफ- सफाई में अपना सहयोग दें, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिल सकता है। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे हो सकते हैं। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। गणेश जी को रोली का तिलक लगाएं, दोस्तों से संबंध मजबूत होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल