1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 अप्रैल राशिफल: बुधवार का राशिफल इन राशियों के लिए खोल देगा किस्मत का ताला वहीं ये लोग रहें संभलकर

24 अप्रैल राशिफल: बुधवार का राशिफल इन राशियों के लिए खोल देगा किस्मत का ताला वहीं ये लोग रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 23, 2019 06:24 pm IST,  Updated : Apr 24, 2019 09:03 am IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज कुमार योग और शिव योग है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

24 april 2019 horoscope
24 april 2019 horoscope

धनु राशि
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स को किसी काम से बड़े धन लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने अनुभवों का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता अवश्य मिलेगी।

मकर राशि
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म भी मिलेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। आपको किसी प्रोफेसर से मदद मिलने की उम्मीद है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल