1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 जुलाई राशिफल: बुधवार को लग रहे है 2 खास योग, इन राशियों को मिलेगा बिजनेस में लाभ वहीं इन्हें मिलेगा प्यार

24 जुलाई राशिफल: बुधवार को लग रहे है 2 खास योग, इन राशियों को मिलेगा बिजनेस में लाभ वहीं इन्हें मिलेगा प्यार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 23, 2019 06:02 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 06:02 pm IST

24 जुलाई राशिफल: श्रावण मास की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। रेवती नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 24 july 2019- India TV Hindi
Horoscope 24 july 2019

धर्म डेस्क: 24 जुलाई राशिफल: श्रावण मास की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। रेवती नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा। रेवती नक्षत्र के साथ ही सुकर्मा योग और धृति योग भी बन रहा है। सुकर्मा योग सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक है जिसके बाद पूरे दिन धृति योग रहेगा। किसी भवन एवं जगह का शिलान्यास या फिर भूमि पूजन के लिए धृति योग को उत्तम माना गया है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका बुधवार का दिन।

मेष राशिफल 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो सकता है। साथ ही बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। आपकी ऊर्जा से लोग प्रभावित हो सकते हैं। कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। ॐ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, संतान की तरक्की सुनिश्चित होगी।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की छत पर पड़े इन फालतू सामानों से लगता है दोष, ऐसे पाएं निजात

वृष राशिफल 
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपके सभी काम बनेंगे।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: अपने घर में ऐसे रखें एक्वेरियम, जल्दी होंगे मालामाल...

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल