1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: अपने घर में ऐसे रखें एक्वेरियम, जल्दी होंगे मालामाल...

Vastu Tips: अपने घर में ऐसे रखें एक्वेरियम, जल्दी होंगे मालामाल...

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 21, 2019 09:27 am IST,  Updated : Jul 21, 2019 09:28 am IST

अब बारी है वास्तु शास्त्र की। जिसमें आज हम बात करेंगे सुनहरी मछली की। आमतौर पर लोग अपने घरों में Aquarium रखते हैं ताकि घर की सुंदरता को और भी बढ़ा सकें।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips

अब बारी है वास्तु शास्त्र की। जिसमें आज हम बात करेंगे सुनहरी मछली की। आमतौर पर लोग अपने घरों में Aquarium रखते हैं ताकि घर की सुंदरता को और भी बढ़ा सकें। Aquarium में अलग-अलग प्रकार की मछलियां होती हैं जो हमारे जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालती हैं। आज इंदू प्रकाश जी बताएंगे कैसे घर के नल से लगातार पानी टपकता रहता है तो यह अशुभ संकेत हो सकते है।

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सुनहरी मछली लेकर आते हैं और घर पर रखते हैं तो इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में सुनहरी मछली रखनी अच्छी होती है। कहा जाता है कि सोने के समान चमकने वाली इस मछली को घर पर रखने से सौभाग्य बढ़ता है और घर में खुशहाली आती है। घर के ड्राइंगरूम की पूर्व या उत्तर दिशा में एक्वेरियम रखें इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

एक्वेरियम को रखते समय यह बात हमेशा ध्यान में रखें कि एक्वेरियम को कभी भी मुख्य द्वार के समीप नहीं रखना चाहिए। 

उत्तर-पूर्व क्षेत्र में एक्वेरियम रखना बहुत शुभ रहता है। यह जगह धन और संपदा तथा समृद्धिदायक मानी गई है। 

यह जल तत्व का प्रतीक भी है। 

यह आपके घर में समृद्धि, संपत्ति, सफलता और पारिवा‍रिक प्रेम भी में वृद्धि करता है।

एक्वेरियम को वास्तुशास्त्र के अनुरूप तैयार किया जाना शुभ माना जाता है। ऐसा एक्वेरियम घर में रखने से जहां घर की अशांति दूर होती है, वहीं कोई भी दुर्घटना हो या किसी पारिवारिक सदस्यों पर कोई छोटी-बड़ी मुसीबत आने वाली तो तब भी एक्वेरियम की मछलियां वह आपदा अपने ऊपर ले लेती हैं और अपने परिवार के सदस्यों के जीवन को सुरक्षित रखने का कार्य करती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल