1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 अप्रैल राशिफल: गुरुवार का राशिफल इन राशियों के जीवन में ला सकता है तूफान, वहीं इन राशियों को मिलेगा लाभ

25 अप्रैल राशिफल: गुरुवार का राशिफल इन राशियों के जीवन में ला सकता है तूफान, वहीं इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2019 06:18 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 09:16 am IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, गुरुवार का दिन और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आज रात 08 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 53 मिनट तक सिद्ध योग भी रहेगा। माना जाता है कि इस योग के दौरान किये गये सारे कार्य सिद्ध होते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

25 april horoscope
25 april horoscope

मिथुन राशि
आज आपको थोड़ी-सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा | आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे | आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी | बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं | आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा | आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं | इस राशि के जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे | आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा | गायत्री मंत्र का जप करें, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी |

कर्क राशि
आज बिजनेस में रूका हुआ पैसा मिलने की संभावना है | आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी | साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे | जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा, लेकिन ऑफिस में माहौल मिला-जुला रहेगा | सेहत में भी आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है | आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए | आपकी किसी सहकर्मी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है | ब्राहमण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल