1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 अप्रैल राशिफल: गुरुवार का राशिफल इन राशियों के जीवन में ला सकता है तूफान, वहीं इन राशियों को मिलेगा लाभ

25 अप्रैल राशिफल: गुरुवार का राशिफल इन राशियों के जीवन में ला सकता है तूफान, वहीं इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2019 06:18 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 09:16 am IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, गुरुवार का दिन और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आज रात 08 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 53 मिनट तक सिद्ध योग भी रहेगा। माना जाता है कि इस योग के दौरान किये गये सारे कार्य सिद्ध होते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

25 april horoscope
25 april horoscope

तुला राशि
आज नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है | आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा | इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है | मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी | ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है | कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। ब्राह्मण को पीले रंग की कोई चीज़ दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

वृश्चिक राशि
आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी।  जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे | ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी | अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है | आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग करेंगे।  अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको सब कुछ अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए | अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल