1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 फरवरी: बुधवार और ज्येष्ठा नक्षत्र का सुंदर संयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

राशिफल 27 फरवरी: बुधवार और ज्येष्ठा नक्षत्र का सुंदर संयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2019 07:38 pm IST,  Updated : Feb 26, 2019 07:38 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज बुध ग्रह का नक्षत्र ज्येष्ठा है। आपको बता दें कि बुध का कोई भी नक्षत्र जब बुधवार के दिन पड़ता है, तो बहुत ही सुंदर संयोग बनता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

27 february 2019 horoscope
27 february 2019 horoscope

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। कुछ मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं। संतान से कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। इस राशि के जो लोग सेल्स मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। ब्राहमण को कुछ दान करें, आपके धन में वृद्धि होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल