1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 फरवरी: बुधवार और ज्येष्ठा नक्षत्र का सुंदर संयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

राशिफल 27 फरवरी: बुधवार और ज्येष्ठा नक्षत्र का सुंदर संयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2019 07:38 pm IST,  Updated : Feb 26, 2019 07:38 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज बुध ग्रह का नक्षत्र ज्येष्ठा है। आपको बता दें कि बुध का कोई भी नक्षत्र जब बुधवार के दिन पड़ता है, तो बहुत ही सुंदर संयोग बनता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

27 february 2019 horoscope
27 february 2019 horoscope

तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामलें में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। कुछ लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज भी बन सकती है। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते है। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपको कुछ नए मौके मिल सकते हैं। मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई नई बात आप सीख सकते हैं। कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा सुखद भी रहेगी। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके सभी काम सफल होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल