1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 फरवरी: बुधवार और ज्येष्ठा नक्षत्र का सुंदर संयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

राशिफल 27 फरवरी: बुधवार और ज्येष्ठा नक्षत्र का सुंदर संयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2019 07:38 pm IST,  Updated : Feb 26, 2019 07:38 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज बुध ग्रह का नक्षत्र ज्येष्ठा है। आपको बता दें कि बुध का कोई भी नक्षत्र जब बुधवार के दिन पड़ता है, तो बहुत ही सुंदर संयोग बनता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

27 february 2019 horoscope
27 february 2019 horoscope

कुंभ राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा। पक्षियों को दाना खिलाएं, रूका हुआ धन वापस मिलेगा।

मीन राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनर आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं। रिश्तों के मामलों में नयापन आ सकता है। आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में लगे रहेंगे। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मंदिर में फल दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल