1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 फरवरी: बुधवार और ज्येष्ठा नक्षत्र का सुंदर संयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

राशिफल 27 फरवरी: बुधवार और ज्येष्ठा नक्षत्र का सुंदर संयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2019 07:38 pm IST,  Updated : Feb 26, 2019 07:38 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज बुध ग्रह का नक्षत्र ज्येष्ठा है। आपको बता दें कि बुध का कोई भी नक्षत्र जब बुधवार के दिन पड़ता है, तो बहुत ही सुंदर संयोग बनता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

27 february 2019 horoscope
27 february 2019 horoscope

धनु राशि
आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा- पूरा साथ मिलेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ मूवी जाने का प्लान बनायेंगे। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म से जुड़े हैं, उनको आज कोई बढ़िया ऑफर भी मिलेगा। अनाथालय में कुछ दान करें, जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। आपके कुछ खास काम  अटक सकते हैं। आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कुछ खास कामों में दोस्तों से मदद मिल सकती है। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपकी परेशानियाँ दूर होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल