1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 जून राशिफल: बन रहा है दुर्लभ योग, इन राशियों के जीवन में आ सकती है बाहर, वहीं ये लोग रहें सतर्क

27 जून राशिफल: बन रहा है दुर्लभ योग, इन राशियों के जीवन में आ सकती है बाहर, वहीं ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 26, 2019 02:05 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 11:15 am IST

गुरुवार को अतिगण्ड योग के साथ रेवती नक्षत्र बन रहा है। जिसके कारण हर राशि के जातकों पर असर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 27 june 2019
Horoscope 27 june 2019

सिंह राशि
आज आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है। आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं।  आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है। इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।  बाहर का खाना खाने से परहेज करें। नारियल बहते पानी में प्रवाहित करें, सारी परेशानी दूर होगी।

कन्या राशि
आज आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। ऑफिस में मेहनत रंग लाएगी। आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरुरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। समय से पहले प्रमोशन का योग है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल