1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 नवंबर 2018 राशिफल: मंगलवार को चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की ये युति बड़ी ही शुभ, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

27 नवंबर 2018 राशिफल: मंगलवार को चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की ये युति बड़ी ही शुभ, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 26, 2018 02:47 pm IST,  Updated : Nov 26, 2018 02:47 pm IST

आज पुष्य नक्षत्र है जो कि आज सुबह 09:50 से कल सुबह 08:09 तक रहेगा। इस बीच आज पूरा दिन पार करके देर रात 02:27 पर चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की युति होगी। चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की ये युति बड़ी ही शुभ है। दरअसल आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से आठवां पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। इस नक्षत्र के दौरान शुभ कार्य करने से सफलता मिलती है।

Horoscope 27 November 2018
Horoscope 27 November 2018

सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ज्यादातर काम समय से पूरे हो सकते हैं। घरेलू समानों पर खर्च बढ़ सकता है। आपके विचारों से अधिकारी थोड़े नाराज हो सकते हैं। आज आप अपने ही मामलों में फंस भी सकते हैं। घर-परिवार में आपको चुनौती पूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों की अनदेखी से आपको थोड़ा नुकसान होगा। आज किसी चीज का अनजाना डर रह सकता है। चिड़ियों को रोटी का चूरमा डालें, धन में वृद्धि होगी।

कन्या राशि
आज आपको किसी खास बात की जानकारी मिलेगी, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। कई दिनों से जिस काम में आप रात-दिन एक कर रहे थे, वह काम बड़ी सरलता के साथ आज पूरा हो जायेगा। इस राशि वाले को अचानक धन लाभ होगा। आज आप परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज अपने काम की योजना अच्छे से बना लें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों की मदद मिलेगी। आपको एक्स्ट्रा धन लाभ होगा। गाय को रोटी खिलाएं, घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल