1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 मार्च राशिफल: गुरुवार को बुध हो रहा है मार्गी, इन राशि के जातक रहें संभलकर

28 मार्च राशिफल: गुरुवार को बुध हो रहा है मार्गी, इन राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2019 05:41 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 06:32 pm IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज कालाष्टमी है। आज के दिन काल भैरव की उपासना की जाती है। साथ ही आज के दिन शीतलाष्टमी व्रत भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

28 MARCH HOROSCOPE
28 MARCH HOROSCOPE

मिथुन राशि
आज आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कार्यों में लगायेंगे। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी।  नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिलने की संभावना है। आज आपके मन में कई तरह के सवाल भी रहेंगे। मंदिर में दही दान करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कर्क राशि
आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आज किसी काम की गति धीमी होने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना आपके लिये बेहतर होगा। आज तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है। नीम का पेड़ लगाएं, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल