1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 मार्च राशिफल: गुरुवार को बुध हो रहा है मार्गी, इन राशि के जातक रहें संभलकर

28 मार्च राशिफल: गुरुवार को बुध हो रहा है मार्गी, इन राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2019 05:41 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 06:32 pm IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज कालाष्टमी है। आज के दिन काल भैरव की उपासना की जाती है। साथ ही आज के दिन शीतलाष्टमी व्रत भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

28 MARCH HOROSCOPE
28 MARCH HOROSCOPE

धनु राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। मंदिर में इत्र चढ़ाएं, आपके सभी काम बनेंगे।

मकर राशि
आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। आज करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल