1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 मार्च राशिफल: गुरुवार को बुध हो रहा है मार्गी, इन राशि के जातक रहें संभलकर

28 मार्च राशिफल: गुरुवार को बुध हो रहा है मार्गी, इन राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2019 05:41 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 06:32 pm IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज कालाष्टमी है। आज के दिन काल भैरव की उपासना की जाती है। साथ ही आज के दिन शीतलाष्टमी व्रत भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

28 MARCH HOROSCOPE
28 MARCH HOROSCOPE

सिंह राशि
आज जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। उनके साथ बिताये गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। लेकिन मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस होने की संभावना बन रही है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखना चाहिए। आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।  

कन्या राशि
आज आप कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में सफल रहेंगे। प्रेम-संबंधों में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। आज दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। आज कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं,  आपको धन लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल