1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 मई राशिफल: मेष से लेकर तुला राशि के लोग रहें सचेत, हो सकती है प्रॉपर्टी या धन को लेकर किसी से अनबन

28 मई राशिफल: मेष से लेकर तुला राशि के लोग रहें सचेत, हो सकती है प्रॉपर्टी या धन को लेकर किसी से अनबन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2019 06:55 pm IST,  Updated : May 28, 2019 09:57 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

28 may 2019 rashifal daily horoscope 28th day of may month
28 may 2019 rashifal daily horoscope 28th day of may month

मिथुन राशि
आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार में सब कुछ बेहतर बना रहेगा। कार्यस्थल पर दूसरे लोगों का सहयोग मिलेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। दोस्तों के साथ किसी विषय पर बैठकर बातचीत होगी। किसी समस्या का समाधान आज आसानी से निकल जायेगा, जिससे आपके काम बेहतर तरीके से पूरे होंगे। सफलता के नए रास्ते मिलने के योग हैं। संतान के किसी कार्य में विजयी होने से आपकी खुशियों में इजाफा होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क राशि
आज रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रूकावटें आने की संभावना है। किसी मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति को अनुकूल बनाने की कोशिश करेंगे। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है । शिक्षक से मार्गदर्शन से आपको फायदा जरूर मिलेगा। आपका भविष्य उज्ज्वल होगा। घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करने का विचार बना सकते हैं। आज आपको किसी महिला मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। इससे आपकी परेशानी कुछ कम हो सकती है। मंदिर में शहद की दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल