1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 मई राशिफल: मेष से लेकर तुला राशि के लोग रहें सचेत, हो सकती है प्रॉपर्टी या धन को लेकर किसी से अनबन

28 मई राशिफल: मेष से लेकर तुला राशि के लोग रहें सचेत, हो सकती है प्रॉपर्टी या धन को लेकर किसी से अनबन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2019 06:55 pm IST,  Updated : May 28, 2019 09:57 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

28 may 2019 rashifal daily horoscope 28th day of may month
28 may 2019 rashifal daily horoscope 28th day of may month

धनु राशि
आज अचानक कहीं से धन लाभ होगा। इससे आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। आज किसी नये संबंध के जुड़ने के योग बन रहे है। आप अपने बच्चों का रिश्तों फाइनल कर सकते हैं। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है। पढ़ाई में आपका पूरा मन लगेगा। कोई नया कोर्स ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। सफलता जरूर मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। ब्राह्मण को मिट्टी का बर्तन दान करें, आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि
आज किसी काम को शुरू करने का बेहतरीन दिन है । काम शुरू करने से  पहले घर के बड़े-बुजुर्गों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपके काम निश्चित तौर पर बनेंगे। आज किसी छोटी-सी बात पर जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। अपने रिश्तों में प्यार को बनाये रखने के लिए आपको उनसे किसी तरह की बहस करने से बचना चाहिए, बाकी सब अच्छा होगा। किसी मित्र की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पौष्टिक खाने का सेवन आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल