1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 मई राशिफल: मेष से लेकर तुला राशि के लोग रहें सचेत, हो सकती है प्रॉपर्टी या धन को लेकर किसी से अनबन

28 मई राशिफल: मेष से लेकर तुला राशि के लोग रहें सचेत, हो सकती है प्रॉपर्टी या धन को लेकर किसी से अनबन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2019 06:55 pm IST,  Updated : May 28, 2019 09:57 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

28 may 2019 rashifal daily horoscope 28th day of may month
28 may 2019 rashifal daily horoscope 28th day of may month

कुंभ राशि
आज आप किसी जरूरी काम को निपटाने के लिए प्री-प्लानिंग करेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज शाम तक आप किसी दोस्त के घर पर जायेंगे।
उनके साथ किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर बातचीत होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के फैशन डिजाइनिंग स्टूडेंट्स के पास किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि
आज भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। पैसा कमाने का कोई शार्टकट तरीका अपनाएंगे। जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई अच्छा-सा गिफ्ट देंगे।
परिवार में सबके साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। अपने स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए आपको ताजे फलों का सेवन करना चाहिए। इस राशि के जो लोग कवि हैं, आज वो किसी नई कविता की रचना करेंगे। आपकी लेखन कला से लोग प्रभावित होंगे। साथ ही जो लोग खेलकूद के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें बड़े स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। गाय को हरी घास खिलाएं, रिश्ते बेहतर होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल