1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 मई राशिफल: शुक्रवार को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक रहें संभलकर

3 मई राशिफल: शुक्रवार को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक रहें संभलकर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 02, 2019 01:51 pm IST,  Updated : May 02, 2019 01:54 pm IST

आज शाम बुध ग्रह मीन राशि से मेष राशि पर प्रवेश करेगा जिसका असर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन।

horoscope 3 may 2019
horoscope 3 may 2019

मिथुन राशि
आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरे होने की संभावना है। काम की गति बनी रहेगी। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश होंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें किसी शादी समारोह में अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। शाम को दादा-दादी के साथ पार्क में टहलने जायेंगे। इससे आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

ये भी पढ़ें- मासिक राशिफल, मई 2019: मेष से मीन तक, शनि, सू्र्य सहित कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, जानें अपनी राशि पर असर

कर्क राशि
आज का दिन जीवन में कोई अहम मोड़ ला सकता है। आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है। मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल