1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 मई राशिफल: शुक्रवार को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक रहें संभलकर

3 मई राशिफल: शुक्रवार को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक रहें संभलकर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 02, 2019 01:51 pm IST,  Updated : May 02, 2019 01:54 pm IST

आज शाम बुध ग्रह मीन राशि से मेष राशि पर प्रवेश करेगा जिसका असर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन।

horoscope 3 may 2019
horoscope 3 may 2019

तुला राशि
 आज आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को माता-पिता से कोई बड़ा सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। कुछ लोग आपके किसी जरूरी काम में मदद के लिये आगे आ सकते हैं। आज पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। मंदिर में फल दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृश्चिक राशि
आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस के किसी काम से आपको आसपास कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। आज आप कुछ मस्ती के मूड में भी रहेंगे। लवमेट के साथ किसी शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी।  आप बहुत खुश होंगे। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपका मूड अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल